यूपी में प्रशासनिक हलचल, 10 जिलों के डीएम बदले गए – जानिए किसे कहां की कमान मिली

लखनऊ  
   
यूपी में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की है. इस बदलाव में RR (Regular Recruit) सेवा के 8 और SCS (State Civil Services) से प्रोन्नत 2 अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस सूची में 2016 बैच के किसी भी IAS अधिकारी को मौका नहीं दिया गया, जबकि 2015 बैच के अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है. IAS आलोक यादव की तैनाती की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वे इस बार DM बनने से चूक गए.

नई तैनाती पाने वाले प्रमुख जिलाधिकारी:

दीपक मीना को जिलाधिकारी, गोरखपुर बनाया गया है. 

– रविन्द्र कुमार मंदार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है.  

– मनीष वर्मा को जिलाधिकारी, प्रयागराज बनाय गया है. 

– मेधा रूपम  नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) की नई  जिलाधिकारी होंगी. 

– प्रणय सिंह  जिलाधिकारी, कासगंज होंगे. 

See also  मथुरा एनकाउंटर: बावरिया गिरोह के दो इनामी बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

– कपिल सिंह  कानपुर देहात के नए जिलाधिकारी बने हैं. 

– अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी, बहराइच होंगे. 

– अमनदीप डुली जिलाधिकारी, ललितपुर बने हैं. 

– पवन कुमार गंगवार को जिलाधिकारी मिर्जापुर बनाया गया है. 

– प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी, गोंडा की जिम्मेदारी मिली है.