घर में घुस रहा था कोबरा, चप्पल से मारा महीला ने, चप्पल ले भागा नाग, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जो हैरतअंगेज होते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सांपों के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। सांप सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।

बता दें कि कई सांप बहुत जहरीले होते हैं। आपने भी कोबरा सांपों के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर कोबरा सांप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोबरा सांप घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने कुछ ऐसा कर दिया कि आपको डर के एहसास के साथ हंसी भी छूट जाएगी।

 

सांप को भगाने के लिए महिला ने फेंकी चप्पल:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक कोबरा सांप एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। करीब 2 मीटर लंबे कोबरा सांप को देखकर एक महिला ने उसे रोकने की कोशिश की। कोबरा को घर में घुसते देख घबराई महिला उसे चप्पल फेंककर मारती है। चप्पल लगने से सन्न कोबरा सांप एक बार के लिए ठिठक जाता है। लेकिन अगले ही पल वह कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

See also  50 का आदमी 18 साल की लड़की ने की शादी, पहले किया अपहरण फिर हुआ विवाह

मुंह में चप्पल दबाकर भागा कोबरा:

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला उस सांप को चप्पल फेंककर मारती है तो सांप उस चप्पल को अपने मुंह में दबाकर भागने लगता है। महिला अपनी चप्पल लेने के लिए कोबरा के पीछे-पीछे भागती है। वहीं महिला की बेटी अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना रही होती है। कुछ दूर जाने के बाद सांप मुंह में चप्पल लेकर पास के एक खाली प्लॉट में घुस जाता है। सांप को इस तरह चप्पल चोरी करते देख महिला और उसकी बेटी खूब हंसती हैं।

 

वायरल हुआ वीडियो:

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,’मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर वह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है।’ यूजर्स को भी सांप के उस अटपटे व्यव्हार वाला वीडियो खूब पसंद आ रहा है।