Johar36garh (Web Desk)|भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने एक विवादित ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक की तुलना गोबर से करते हुए कहा है कि अब गोबर को ही छत्तीसगढ़ का प्रतीक बना लेना चाहिए. अपने ट्वीट में अजय चंद्राकर ने एक तरफ गोबर की फोटो डाली है दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक की.
कांग्रेस ने इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा है कि भाजपा नेताओं के दिमाग में गोबर भरा हुआ है. इसे बेचकर वो आर्थिक लाभ पाएं इससे कुछ अच्छी चीजें दिमाग में घुसेंगी. वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने इसे गाय और राजकीय प्रतीक का अपमान बताया है.
छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिन्ह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में "गोबर" के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए👇👇👇👇👇 pic.twitter.com/pAbTm6KHMW
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) June 26, 2020
यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्।
तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥आपकी सोच को देखकर लगता है कि सरकार की इस योजना से भाजपा के नेताओं को काफ़ी लाभ मिल सकता है, उठाना भी चाहिए।
दिमाग़ में भरे गोबर को बेचें, आर्थिक लाभ पाएँ। कुछ अच्छी चीजें भी दिमाग़ में घुसेंगी। https://t.co/mFdH3YzPTz
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) June 26, 2020