पामगढ़ : गुरु घासीदास बाबा जी पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो

जांजगीर जिला के पामगढ़ में परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत किया था| शिकायत के बाद मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी  को गिरफ्तार किया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 299 बी.एन.एस. एवं 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई | मामला शिवरिनारायण थाना के नगर पंचायत खरौद का है |

घटना का विवरण: इस प्रकार से है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के माध्यम से परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के मेला कार्यक्रम गिरौधपुरी धाम में आयोजित था। जिसमें संबंधित वीडियो अपलोड किया गया था। उक्त वीडियो पर आरोपी द्वारा अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम एवं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा | जिसको पूछताछ के दौरान आरोपी सुप्रीम यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर- चांपा द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया है मामले विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

See also  CG : पैदल नानी घर जा रही 15 साल की लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म, मामला दर्ज़ 

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर थाना , स.उ.नि. कपिल साहू, प्रआर राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।