Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम तरौद में लापता युवक का कंकाल आज शाम गांव के ही मनकेश्वरी मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिला | युवक 2-3 अगस्त की रात से युवक लापता था | जिसकी तलाश अकलतरा पुलिस कर रही थी |
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को अवैध संबंध की जानकारी लग गई थी, जिसके बाद उसके पति ने लड़के को रास्ते से हटाने की साजिश रची और युवक को महिला से फोन करके बुलवाया. फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी | शव को गांव के मनकेशरी मंदिर के पीछे के झाड़ी में फेंक दिया.आज पुलिस के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुए जांच की | पुलिस आगे का खुलासा कल कर सकती है |