Breaking : पामगढ़ थाना कर्मचारियों की आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, जानिए क्या है रिपोर्ट में 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना कर्मचारियों की शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टेस्ट कराया गया था | सैम्पल को जांच के लिए रायगढ़ भेजा गया था | जिसमें सभी पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आया है |  पुलिस कर्मचारियों में किसी को भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन कोरोना संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद एतियातन के लिए सभी का सैंपल लिया गया था |

सभी का सैंपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के BMO डॉ सौरभ यादव के निर्देशानुसार प्रवेक्षक बीएस ओगरे, भावना पटेल और सुनीता सिदार ने सैंपल लिया था |

 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-thana-staf-samet/

 

 

See also  रायपुर : कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की मानवीय पहल