Janjgir : अनियंत्रित होकर गिरी बाईक, 2 की मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

JJohar36garh News|जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा में एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है जबकि 1 बुजुर्ग की हालत गम्भीर है| तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना अकलतरा जनपद कार्यालय के पास की है |
अकलतरा थाने के थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि शाम 7 से 8 बजे के करीब कोटगढ़ के 3 ग्रामीण परमेश्वर श्रीवास पिता लक्ष्मीराम श्रीवास उम्र 34 साल, श्रीराम श्रीवास पिता दिलीप श्रीवास उम्र 28 साल और बुजुर्ग लच्छीराम श्रीवास पिता देव प्रसाद शिवरीनारायण क्षेत्र के तनौद गांव गए थे|  वापसी के दौरान वे अकलतरा के जनपद कार्यालय के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नीचे गिर गए. सभी घायलों को सामुदायिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा पहुंचाया गया|  जहॉ डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया है जबकि बुजुर्ग लच्छीराम श्रीवास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

See also  राजधानी में होली के दिन युवक की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस, नशे का आदि का मृतक