ऑगर अलियासिमे एटीपी फ़ाइनल्स के सेमीफ़ाइनल में

तूरिन (इटली)
फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने दो बार के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। कनाडा के आठवीं वरीयता प्राप्त ऑगर अलियासिमे ने 6-4, 7-6 (4) से जीत हासिल की और ब्योर्न बोर्ग ग्रुप से यानिक सिनर के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले सिनर ने बेन शेल्टन को 6-3, 7-6 (3) से हराकर राउंड-रॉबिन में अपने सभी मैच जीते। सिनर का अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर से होगा। ऑगर अलियासिमे एक अन्य सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज का सामना करेंगे।

 

See also  दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे किए