चंद्रशेखर आजाद ने किया 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) के लिए नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कमर कस ली है. आसपा ने 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है और इसी के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इतना ही नहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राह पर चलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है. पार्टी की ओर से 45 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. बसपा की तरह आसपा में भी प्रभारी ही प्रत्याशी होंगे.
चंद्रशेखर आजाद ने किया 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान, देखें सूची
जिलेवार बात करें तो शामली जिले की एक सीट थाना भवन पर मो. राव को टिकट दिया गया है. वहीं, मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल सीट पर चौधरी रंजनवीर को उम्मीदवार बनाया गया है. मेरठ जिले की किठौर सीट पर बाबर चौहान, मेरठ कैंट पर संजीव पाल और मेरठ शहर पर बदर अली को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, हापुड़ जिले से हापुड़ विधानसभा सीट पर वीरेंद्र शिरीष को उम्मीदवार बनाया गया है.
चंद्रशेखर आजाद ने किया 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान : हाथरस जिले की हाथरस सीट पर आदित्य प्रकाश वर्मा और सिंकदरा राऊ सीट पर बिजेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया गया है. मथुरा जिले की गोवर्धन सीट से दीपक चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी की ओर से यह लिस्ट प्रभारियों की नियुक्ति के तौर पर जारी की गई है. हालांकि, पार्टी ने तय किया है कि यही प्रभारी ही चुनाव के प्रत्याशी होंगे.
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है।
नवनियुक्त सभी… pic.twitter.com/XsbUyhvWH2
— Aazad Samaj Party – Uttar Pradesh (@ASP4UP) July 31, 2026