PLI पॉलिसी के भी बच्चे के लिए ले सकेंगे Baal Jeevan Bima, जानें क्या है नया नियम

हर माता-पिता की कोशिश होती है कि उनके बच्चे का फ्यूचर फाइनेंशियली सिक्योर रहे. इसके लिए वो समय रहते सेविंग्स, निवेश और इंश्योरेंस जैसे अलग-अलग ऑप्शन पर विचार करते हैं. ताकि आगे चलकर पढ़ाई, शादी या दूसरी जरूरतों के समय पैसों की परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसी कड़ी में बच्चों के लिए इंश्योरेंस लेने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. Postal Life Insurance (PLI) ने बच्चों के लिए अवेलेबल Baal Jeevan Bima को लेकर नियम में जरूरी बदलाव किया है.

अब माता-पिता अपने बच्चे के लिए PLI Children Policy यानी Baal Jeevan Bima ले सकते हैं, भले ही उनके पास खुद की Postal Life Insurance Policy न हो. इसका मतलब अगर माता-पिता ये पॉलिसी लेना चाहते हैं तो उनका पहले से PLI पॉलिसी होल्डर होना जरूरी नहीं रहेगा. इस बदलाव से उन लोगों को फायदा होगा जिन्होंने अभी तक अपने नाम पर कोई PLI पॉलिसी नहीं ली है.

 

पहले क्या था नियम?

 

Baal Jeevan Bima बच्चों के फ्यूचर के लिए बनाई गई Postal Life Insurance की एक स्कीम है. इसका मकसद बच्चे के लिए एक फिक्स्ड टाइम पीरियड में फंड तैयार करने में मदद करना है.

See also  पर्सनल लोन लेने के चक्कर में ना भूले EMI, कम औपचारिकता में हो जाती है जेब ढीली, जाने समाधान

पहले इस पॉलिसी को लेकर माता-पिता की एलिजिबिलिटी के लिए कुछ शर्तें थीं. इनमें माता-पिता का खुद PLI पॉलिसी होल्डर होना भी शामिल था. अब इस शर्त में बदलाव किया गया है.

 

अब बिना PLI पॉलिसी के भी खरीद सकेंगे

 

नए बदलाव के बाद अगर किसी माता-पिता के पास खुद की Postal Life Insurance Policy नहीं है, तब भी वे अपने बच्चे के लिए Baal Jeevan Bima ले सकते हैं. इससे इस स्कीम का दायरा बढ़ेगा और ज्यादा माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस ऑप्शन पर विचार कर सकेंगे.

 

क्या है Baal Jeevan Bima?

 

Baal Jeevan Bima Postal Life Insurance के तहत बच्चों के लिए दी जाने वाली Children Policy है. इसमें माता-पिता बच्चे के नाम पर पॉलिसी लेते हैं और पॉलिसी की शर्तों के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान करते हैं. इस तरह माता-पिता बच्चे के फ्यूचर के लिए अभी से आर्थिक तैयारी शुरू कर सकते हैं.

See also  सरकारी पेंशन योजना, पेंशन की राशि में 60% तक का इज़ाफा, टैक्स में छूट

 

Baal Jeevan Bima के लिए ऐसे करें अप्लाई

 

  • India Post PLI की वेबसाइट पर जाएं और Purchase a Policy के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद Quote पर जाएं और Children Policy (Baal Jeevan Bima) सेलेक्ट करें
  • बच्चे और माता-पिता से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भरें
  • पॉलिसी का अमाउंट और पीरियड सेलेक्ट कर के Premium Quote चेक करें
  • जानकारी सही होने पर Proposal Form भरें
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट और पहचान पत्र अपलोड करें
  • पहले प्रीमियम का पेमेंट करें और Proposal Generate करें
  • Proposal का प्रिंटआउट निकालें और जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ नजदीकी Post Office/PLI Office में जमा करें
  • India Post की तरफ से डॉक्यूमेंट्स और प्रपोजल की जांच की जाएगी
  • एप्लीकेशन जमा होने के बाद Proposal Track ऑप्शन से एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं

 

कौन ले सकता है Baal Jeevan Bima?

 

  • माता-पिता अपने बच्चे के लिए ये पॉलिसी ले सकते हैं
  • बच्चे की उम्र 5 से 20 साल के बीच होनी चाहिए
  • बच्चे की सेहत सही होना जरूरी है
  • एक परिवार के मैक्सिमम 2 बच्चे इस पॉलिसी के लिए एलिजिबल हो सकते हैं
  • माता-पिता का पहले से PLI Policy Holder होना जरूरी नहीं है
  • पॉलिसी का मैक्सिमम इंश्योरेस अमाउंट 3 लाख रुपये या माता-पिता की एलिजिबिलिटी के अनुसार हो सकता है
See also  बंधन बैंक से पर्सनल लोन, पाएं ₹5 लाख तक पर्सनल लोन न्यूनतम ब्याज दर पर, अभी अप्लाई करें

 

पॉलिसी लेने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

 

Baal Jeevan Bima लेने से पहले माता-पिता को पॉलिसी की एलिजिबिलिटी, उम्र की सीमा, प्रीमियम, पॉलिसी अवधि, बोनस, मैच्योरिटी और दूसरे नियमों को अच्छे से समझना चाहिए.

सिर्फ बच्चे के फ्यूचर के लिए पॉलिसी लेने के बजाय ये देखना भी जरूरी है कि पॉलिसी आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से सही है या नहीं.