लड़की वालों ने कई दिनों तक भूखा रखने के बाद पीट-पीटकर मार डाला, स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी था छात्र, 2 गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 21 साल के स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि उसे एक नाबालिग लड़की से प्यार करने के कारण अपनी जान देनी पड़ी. युवक को लड़की के परिवारवालों ने बंधक बना लिया था और उसे कई दिनों तक भूखा रखने के बाद पीट-पीटकर मार डाला. जानें पूरा मामला.

कैसे हुई पूरी घटना?

पुलिस के अनुसार युवक राजस्थान के भिवाड़ी के सैदपुर गांव का रहने वाला था, जिसका नाम मोनू था, जो 21 वर्ष का था. मृतक युवके परिवार वालों ने शिकायत में बताया कि फरीदाबाद में रहने वाली लड़की के परिवार ने मोनू को अगवा किया था. फर उसे 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसे ना खाना दिया गया और ना ही पानी. साथ ही बताया गया है कि इसके बाद उसे अधमरी हालत में घर से बाहर फें दिया गया. जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, तो इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

See also  महाराष्ट्र : छत्रपति संभाजीनगर में दुकान में लगी आग, तीन लोगों की मौत

नाबालिग लड़की से था प्रेम

मृतक मोनू बैडमिंटन राज्य स्तर का खिलाड़ी था. युवक ने इसी साल 70 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी. युवक के चाचा ने बताया कि मोनू के खिलाफ फरीदाबाद तिगांव थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. हालांकि, लड़की को बाद में बरामद कर लिया गया था. इसी सिलसिले में उस पर पुलिस ने जांच कर रही थी. इसके साथ ही जानकारी मिली की पिछले 17 मई को मोनू घर से निकला था फिर वापस नहीं आया.

युवक के चाचा ने क्या बताया?

मृतक के चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया कि मोनू जब घर से जा रहा था, तो उसने बताया कि वह थाने जा रहा है, क्योंकि पुलिस उनसे कुछ सवाल पूछेगी. इसके बाद रास्ते में ही लड़की के परिवार वालों ने उसे अगवा कर लिया और तीन दिनों (17 से 20 मई) तक बंधकर बनाकर रखने के बाद पीट पीटकर घायल करने के बाद बाहर फेंक दिया.

See also  हिमाचल स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: समृद्धि और स्वर्णिम भविष्य की दी शुभकामनाएं

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की के परिवार ने खुद तिगांव थाने को सूचना दी थी कि उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी को पकड़ रखा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक गंभीर हालत में मिला, उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. उसे तुरंत बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा. इसके बाद उसकी मौत हो गई.

क्या हुई कार्रवाई?

युवक के परिवार वालों के हत्या की शिकायत के अनुसार पुलिस ने लड़की के परिवार के दो सदस्यों को हत्या में शामिल होने के शक में हिरासत में ले लिया है. और उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है.