बहुत सारी बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है सुबह की सैर

Johar36garh News (Web Desk)|सुबह की सैर ना सिर्फ आपको तरोताजा रखती है बल्कि बहुत सारी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है। इसका मुख्य कारण है स्वच्छ हवा जो आपको दिन भर की भाग दौड़ में नहीं मिलती और आज कल के प्रदूषण भरे माहौल में शुद्ध ऑक्सीजन मिलना बहुत मुश्किल है। सुबह मात्र आधे घंटे सैर करना भी जिम में घंटों पसीना बहाने से ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग उम्रदराज हैं उनके लिए तो सुबह की सैर अमृत समान है, मानो या ना मानो लेकिन सुबह सैर करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है। आसान भाषा में कहें तो बहुत सारी बिमारियों का आसान सा समाधान है- “सुबह की सैर Morning Walk”

इस लेख में माध्यम से हम जानेंगे सुबह सैर करना कितना जरुरी है-

दिल(हार्ट Heart) के लिए फायदेमंद- सुबह सैर करने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और बढे हुए कोलस्ट्रोल को भी कम करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह आधा घंटा सैर करे तो हार्ट अटैक होने के चांस घट जाते हैं इसके आलावा दिल से सम्बंधित बहुत सारी समस्याएं तो स्वयं खत्म हो जाती है। अगर किसी व्यक्ति को साँस लेने में तकलीफ है जो सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए।

See also  नवरात्री 2024 : मां दुर्गा की आराधना से धुल जाते हैं जन्म जन्मांतर के पाप

हड्डी और जोड़ो को मजबूती मिलती है– रिसर्च में सामने आया है कि सुबह सैर करना या दौड़ने से शरीर की हड्डियाँ मजबूत हो जाती हैं। जोड़ों और मांसपेशियों को नयी ऊर्जा मिलती है।

वजन घटाने(Reduce Weight) में सहायक- कुछ लोग जो मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ये सबसे आसान दवा है। सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा कंट्रोल में रहती है और वजन तेजी से घटाया जा सकता है। और जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए भी सुबह की स्वच्छ हवा में दौड़ना बहुत फायदेमंद है।

दिमाग को तरोताजा बनाता है- आज कल की तेज भागती जिंदगी में दिमाग में टेंशन और stress सबको रहती है। सुबह दौड़ने से आप खुद को हल्का और बहुत तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह की हवा आपकी आखों को भी शीतलता प्रदान करती है। आप रोज आधा घंटा दौड़िये फिर आप खुद महसूस करेंगे कि आप बहुत फ्रेश और टेंशन फ्री रहने लगे हैं।

See also  राजस्थानी चुटकी रोटी बनाने की आसान विधि, मिलेगा देसी स्वाद का अनोखा मजा

कैंसर(Cancer) से लड़ने में सहायक- सुबह कम से कम 45 मिनट सैर करना कैंसर के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जो कैंसर पीड़ित लोग सुबह घूमने जाते हैं उनकी सेहत दूसरे मरीजों की तुलना में अच्छी रहती है। महिलाओं में स्तन कैंसर(Breast Cancer) की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

मधुमेह से लड़ने में सहायक- अगर आप शुगर Diabetes के मरीज हैं तो आपको सलाह है कि सुबह जरूर दौड़िये। ऐसा करने से शरीर में शुगर कंट्रोल रहता है और कैलोरी की मात्रा घटती है। और अगर आप शुगर के मरीज नहीं हैं तो सुबह टहलने से आपको डाइबिटीज जैसी बीमारी नहीं होगी।

शरीर आकर्षित बनता है – जब आप किसी फ़िल्मी हीरो या हीरोइन को देखते हैं तो लगता है काश मेरी भी ऐसी ही पर्सनैलिटी हो। उनकी इतनी अच्छी फिटनेस का राज है व्यायाम और सुबह के दौड़ने से अच्छा व्यायाम कोई हो ही नहीं सकता। थोड़ा दौड़ने से आपका शरीर आकर्षित बनेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

See also  गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा

क्रिएटिव बनाता है- कई बार दिन में काम करते हुए आपको नींद आने लगती है या शरीर में आलस्य जैसा महसूस होता है। आप आधा घंटा रोज सुबह दौड़ेंगे तो आप खुद को क्रियात्मक और energetic महसूस करेंगे कभी थकान जैसा महसूस नहीं होगा।