बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 15 मार्च, कुल 400 पद

बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर पदों पर भर्ती 2025: बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज 1 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in या फिर nats.education.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 400 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

 

इसे भी पढ़े :-गूगल से पैसे कैसे कमाए, जाने 12 शानदार तरीके

 

योग्यता-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

 

2. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

See also  जिला पंचायत सक्ती में लेखा सहायक के पद पर होगी भर्ती, अंतिम तिथि 25 मार्च

4. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।।

5. उम्मीदवारों ने 1 अप्रैल 2021 से 1 जनवरी 2025 के बीच ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।

 

इसे भी पढ़े :-आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 650 पदों पर निकाली भर्ती, अंतिम तिथि 12 मार्च

 

ट्रेनिंग समयावधि और स्टाईपेंड-

उम्मीदवारों की ट्रेनिंग की समयावधि 12 महीने या 1 साल की होगी। उम्मीदवारों को हर महीने 12,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े :-असम राइफल्स भर्ती, 215 रिक्तियों का ऐलान, अंतिम तिथि 22 मार्च, 10वीं, 12वीं वालों कर सकते हैं आवेदन

 

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम के द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

BOI Apprentice Recruitment 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाना होगा।

See also  छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर के 595 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करे आवेदन, अंतिम तिथि 6 सितम्बर

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

 

 

सरकारी नौकरी, टीएचडीसी में होगी 144 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 14 मार्च