बेमेतरा में धान से भरी ट्रक पलटी, चालक गंभीर 

Johar36garh (Web Desk)| बेमेतरा जिले के देवकर पुलिस चौकी से महज़ कुछ ही दूरी पर एक हादसा हो गया। स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर एक धान से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटे आई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक धान से भरा ट्रक बेमेतरा से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी बीच वाहन पुलिया से टकराते पुलिया से टकराते हुए नाले पर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं 133 केवी विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के पैर पर गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ : कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे, पुलिस की समझाइश पर मानीं