प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 28 वर्षीय युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी विश्वनाथ के रूप में हुई है. घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पहले अज्ञात शव मिलने पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अगले दिन सिर बरामद होने के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकी.
प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : पुलिस के अनुसार, घटना के समय विश्वनाथ ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसका सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को केवल धड़ ही मिला था, जबकि सिर घटनास्थल से काफी दूरी पर नहीं मिला था. अगले दिन स्थानीय लोगों ने एक खेत में मानव सिर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. जांच में सामने आया कि आवारा कुत्ते सिर को करीब 400 मीटर दूर तक खींचकर ले गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. इसके बाद बरामद सिर रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड
जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने से पहले विश्वनाथ ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की थी. कॉल डिटेल की जांच में पता चला कि दोनों के बीच आखिरी बातचीत के तुरंत बाद उसने यह कदम उठाया. हालांकि, बातचीत में क्या हुआ था और आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.
प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : पुलिस मामले की जांच में जुटी
रेलवे पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है. पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. साथ ही परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या प्रेम संबंधों में विवाद से गुजर रहा था या नहीं.
प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग घटना की भयावहता से स्तब्ध हैं.
इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन
प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : आवारा कुत्ते सिर खींचकर मैदान तक ले गए?
जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने वाले आवारा कुत्ते शव का सिर खींचकर मैदान तक ले आए होंगे। इसी वजह से शव और सिर अलग-अलग स्थानों पर मिले। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उन्होंने इलाके में आवारा कुत्तों को मानव अवशेष ले जाते हुए देखा था, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई थी।
व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुलु आदावत ने बताया कि इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मैदान के पास मिला सिर उसी व्यक्ति का है, जिसका धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस का मानना है कि आवारा कुत्ते सिर को ट्रैक से मैदान तक ले गए। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है।
प्रेमिका का कॉल कटते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर युवक : फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनौपचारिक तौर पर माना जा रहा है कि मृतक आंध्र प्रदेश का लगभग 28 वर्षीय युवक हो सकता है, जिसकी रेलवे दुर्घटना में मौत हुई। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पहचान स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
घटना की जांच के लिए रेलवे पुलिस, वर्थुर पुलिस, सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर (एसओसीओ) टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ फॉरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारण और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
खबरों के लिए