राजनांदगांव : खड़ी ट्रक से टकराई बाईक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

राजनांदगांव जिला में  नेशनल हाईवे में स्थित चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास बुधवार सुबह एक खड़ी ट्रक से टकराने से एक बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा में एक ट्रक सडक़ किनारे खड़ी थी। एक बाईक में सवार तीन युवक सीधे खड़ी ट्रक से टकरा गए।मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दो युवकों की राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तेज रफ्तार में थे। संभवत: बाइक चलाने के दौरान सामने खड़ी ट्रक पर नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
See also  छत्तीसगढ़ में 2100 पदों पर करने जा रही है बंपर भर्तियां