पामगढ़ में बाइक को भारी वाहन ने रौंदा, पिता-पुत्र और नतनीन की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर

जांजगीर जिला के पामगढ़ में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया| जिसमें पिता-पुत्र और नतनीन की दर्दनाक मौत हो गई| जबकि पत्नी गंभीर रूप घायल है| सभी बाइक में सवार थे जिसे पीछे से किसी बड़ी वाहन ने रौंद दिया| घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया| घटना मुलमुला थाना के रेमण्ड मोड़ आरसमेटा के पास की है|

 


इसे भी पढ़े :-CG : युवती को 2 साल तक अपने साथ रखकर करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से किया इंकार 


 

ग्राम परसदा रेमण्ड निवासी सुकदेव वर्मा ने बताया की उसकी बेटी सतरूपा 42 साल दमांद रामकुमार कश्यप पिता बोखंडी 47 साल, नाती चन्द्र कुमार 19 साल और रामकुमार की 3 साल की नतनीन के साथ बाइक से अपने घर कोनारगढ़ जा रहे थे | वे दोपहर 12:30 बजे के आसपास बिलासपुर मुख्य मार्ग के पास पहुंचे थे की किसी भारी वाहन ने पीछे उनकी बाइक को रौंद दिया| जिससे पिता-पुत्र और नतनीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| जबकि सतरूप ठोकर से बाद दूर जा गिरी जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन गंभीर चोट आई| राहगीरों की मदद दे घटना की सूचना मुलमुला थाना में दी गई| जिसके बाद घायल महिला सहित सभी को पामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| डॉक्टरो ने तीनो की मृत घोषित कर दिया| जबकि घायल महिला को बिलासपुर रिफर कर दिया|  सभी मृतकों की लाश को पामगढ़ के मरचुरी में रखा गया है|

See also  रायपुर: उरकुरा-आरएसडी लाइन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलवे अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

 


इसे भी पढ़े :-इन गलतियों से अटक जाएगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, आप ना करें ये गलती


 

हुआ चक्काजाम 

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम किया गया है। जिसे देख पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वही लोगो को समझाइश दी जा रही । पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हुई है। पिछले 2 घंटे से चक्का जाम जारी है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। खबर लिखे जाने तक तक लगातार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा है| मौके पर मुलमुला, पामगढ़, अकलतरा और शिवरीनारायण टीआई सहित एसडीएम पहुचे हुए हैं|

सुकदेव ने बताया का की आज उसके बेटी के नतनीन का जन्मदिन था, और वह बहुत खुश थी|

 

See also  मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत 


 


इसे भी पढ़े :-CG : शादी के अगले दिन दुल्हन की फंदे से लटकती मिली लाश, पति से करना चाहती थी बात मगर हो ना पाई