भाजपा संख्या बल में कमजोर, नहीं उतारेगीउम्मीदवार, राजयसभा चुनाव

Johar36garh(Web Desk)| छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीट के लिए भाजपा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। दिल्ली प्रवास से लौटे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की  संख्या बल में भाजपा कमजोर है। ऐसे में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया गया है।भाजपा के आला नेता दो दिन तक दिल्ली में थे। इस दौरान राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद यह तय किया गया कि राज्यसभा में उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक ली थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय और प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन शामिल हुए।भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि संख्या बल को देखते हुए उम्मीदवार उतारा जाएगा। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 69 विधायक हैं। राज्यसभा में मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में भाजपा एक सीट पर भी जीत दर्ज करने की स्थिति में नहीं है। विपक्षी दल बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को साथ लाने पर भी जीत का समीकरण नहीं बन पा रहा है। पहले चर्चा थी कि संयुक्त विपक्ष की ओर से उम्मीदवार उतारा जाएगा, लेकिन भाजपा के पीछे जाने के बाद यह संभावना भी खत्म हो गई है।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस को चोर समझकर ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, 1 आरक्षक गंभीर, अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई अपनी जान