Breaking : जांजगीर जिला के बलौदा में एक युवक मिला संक्रमित, देखें युवक का ट्रेवल्स हिस्ट्री 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा ब्लॉक में अब कोरोना ने दस्तक दे दी जिससे सरकारी अमला पूरा मुस्तैद हो गया हैं । बताया जा रहा हैं कि बलौदा निवासी एक युवक  बिलासपुर से लगे पन्धी में प्लास्टिक फेक्ट्री पर काम करता था |  मिली जानकारी के अनुसार वहां के कुछ श्रमिकों में संक्रमित मरीज़ मिले थे |  जिसके बाद यह युवक वहां से घर आ गया था | सप्ताह भर पहले सर्दी जुखाम शिकायत होने पर युवक एक क्लीनिक में जाकर अपना उपचार कराया था | जब ठीक नहीं होने पर आज युवक बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहाँ उसका सैंपल लिया गया, जिसका RD KIT ANTI GEN टेस्ट किया गया | जिसमें युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकला |

खबर मिलते ही मौके पर स्वास्थ विभाग से बीएमओ श्रीकेश  गुप्ता व उनकी टीम  मरीज के घर पहुँचकर कागजी कोरम पूरा कर  उसे कोविड अस्पताल के लिए रवाना किया गया ।  आपको बता दे कि संक्रमित युवक इलाज कराने नगर का  क्लीनिक भी  गया था और मेडिकल स्टोर भी गया हुआ था जिसे अब सील कर दिया गया हैं।

See also  रायपुर : राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

वही वार्ड क्रमांक 05 को और पॉजटिव  मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को भी होम वंवारटाईन करने  का काम चल रहा है। तहसीलदार अतुल वैष्णव एवं नायब तहसीलदार किशन मिश्रा ने बताया किया अब बलौदा  शहर को कटेंटमेंट ज़ोन में रखा जाएगा।

बलौदा से योगेंद्र तिवारी कि रिपोर्ट