राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है। बता दें कि यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पुलिस ने मौके पर मिले संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
रायपुर
खमतराई के रावाँभाटा इलाके में बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप
वार्ड नंबर 13 के एक मकान में बम सामग्री मिलने की सूचना
मौके पर पहुंचकर FSL और BDDS की टीम ने सामग्रियों को किया नष्ट
जांच में लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी सामग्री मिलने का खुलासा
बैटरी, 2 बोतल केमिकल, वायर… pic.twitter.com/TXuu01NlZN
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) May 7, 2026