शादी समारोह में डांस करते-करते बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, मचा हड़कंप

राजस्थान से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत हो गई। बिंदौरी कार्यक्रम में डांस करते समय बिजनेसमैन की पत्नी अचानक गिर गई। परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तब उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

पति का मुंबई में है स्टील का बिजनेस घटना सोमवार रात बागोड़ा कस्बे की है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। मृतका दीपू (22) की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। पति दिलीप कुमार का मुंबई में स्टील का बिजनेस है। शादी के बाद दीपू पहली बार ममेरे भाई-बहन की शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी।

 

ममेरे भाई- बहिन की शादी में शामिल होने आई थी दीपू दीपू के ममेरे भाई बागोड़ा कस्बे के मोरसीम गांव निवासी भंवर लाल ने बताया कि मेरे ताऊ लुंबाराम राजपुरोहित के बेटे और बेटी की शादी है। बेटी की शादी आज यानी 28 अप्रैल को है, बेटे की शादी एक मई को होनी है।

See also  गुजरात के बनासकांठा के डीसा में तनाव की स्थिति, गरबा खेल रही पत्नी को फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का

 

शादी समारोह में शामिल होने के लिए दीपू सांचौर के सातड़ा गांव से ननिहाल आई थी। सोमवार रात करीब 9 बजे बिंदौली कार्यक्रम में डीजे लगा था, सभी लोग डांस कर रहे थे।इस बीच डांस फ्लोर पर दीपू भी चढ़ गई और राजस्थानी गीतों पर डांस करने लगी। करीब 10 मिनट डांस करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और अचानक जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला और मोरसीम गांव के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए।

पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा भंवर लाल ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि दीपू को हॉर्ट अटैक आया है, ऐसे में हॉर्ट की पंपिंग के लिए इंजेक्शन भी लगाए गए थे, लेकिन दीपू की सांसें थम गईं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

4 महीने पहले हुई थी शादी भंवर लाल ने बताया कि दीपू की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। उसके पति दिलीप कुमार का मुंबई में स्टील का बिजनेस है। शादी के बाद पहली बार वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन और माता-पिता भी आए थे। दीपू के पिता देवाराम सरकारी शिक्षक हैं और बागोड़ा के स्कूल में सेवारत हैं।

See also  पंचायत चुनाव से पहले पंजाब के डीजीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की