पामगढ़ : सड़क पार कर रहे व्यवसायी को कार ने मारी ठोकर, हुआ घायल, मामला दर्ज

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ में सड़क पार कर रहे एक व्यवसायी को कार ने ठोकर मार दी। जिससे व्यवसाय के हाथ पैर व सिर में चोट आईं। व्यवसायी के शिकायत के बाद आरोपी कार चालक केेे खिलाफ धारा 279 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस से जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिंधी कॉलोनी निवासी अनु धनवानी पिता हरगुनदास बारदाना खरीदने का काम करता है| हमेशा की तरह शुक्रवार को भी बिलासपुर से शिवरीनारायण वाहन छोटा हाथी क्रमांक CG 10 AY 9073 से आया था | वापसी के दौरान शाम करीब 04.30 बजे ग्राम मुलमुला के पेट्रोल पम्प के पास पानी भरने हाथ पैर धोने के लिए रुका| छोटा हाथी का ड्रायवर गजानंद वासवानी पानी भरने लगा| व्यवसायी लघु शंका करने के लिए सडक के दूसरे किनारे चला गया| वह वापस गाडी के पास आ रहा था उसी समय बिलासपुर की ओर से आ रही वैगानार कार क्रमांक CG 11 MB 6900 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मार दी | जिससे दाहिने हाथ दाहिने आंख बाया कंधा पीठ कमर में चोंट आई | चालक ने उसे उपचार के लिए बिलासपुर के हॉस्पिटल ले गया|

See also  CG : छात्र ने पेड़ में चढ़ लगाई फांसी, दादा-दादी के साथ रहता था छात्र