CG : छात्र ने पेड़ में चढ़ लगाई फांसी, दादा-दादी के साथ रहता था छात्र

शक्ति जिला में 9वीं कक्षा में फेल होने के कारण छात्र ने फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी. वहीं आत्महत्या करने से पहले छात्र ने पेड़ में चढ़कर वीडियो बनाया था. उसके बाद उसी पेड़ में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

 

बता दें कि, मालखरौदा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में गणपत नामक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है. 9वीं के एग्जाम में फेल होने के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. कल रिजल्ट आने के बाद छात्र ने ये खौफनाक कदम उठाया है.वहीं आत्महत्या से पहले छात्र ने पेड़ में चढ़कर वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने कहा, मैं इस दुनिया को छोड़ के जा रहा हूं. जानकारी के अनुसार, मृतक मालखरौदा के किरारी गांव में अपनी दादी के साथ रहता था. गणपत के माता पिता रोजी मजदूरी करने दूसरे राज्य गए हुए हैं.

See also  साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को होगी कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी और राज्योत्सव पर होगी चर्चा