बिलासपुर में बारिश से बचने लोग पहुंचे शिव मंदिर, पहुँच गई आकाशीय बिजली, 1 की किशोर की मौत 5 घायल, पूरे गांव में शोक का माहौल

बिलासपुर जिला के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 16 वर्षीय किशोर उत्तम कोसले पिता रामअवतार कोसले की मौत हो गई, जबकि 5 युवक घायल हो गए।

 

जांजगीर में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 4 से 5 बजे के बीच तेज बारिश हो रही थी। लोहर्सी बाजार के पास स्थित शिव मंदिर के अंदर 4-5 युवक खड़े होकर बारिश से बच रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ मंदिर के ऊपर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से सभी युवक बुरी तरह झुलस गए।

 

CG : आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के पीड़ित परिवार को बड़ी राहत, परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल उत्तम कोसले को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

See also  जांजगीर : आम तोड़ने गए 2 बच्चों को कार ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

 

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की मौत, 5 लोग झुलसे, इलाके में दहशत का माहौल