उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक घर में छिपे सांप ने बीएससी की छात्रा को तीन दिनों के भीतर तीन बार डस लिया। किशोरी के पिता का दावा है कि डेढ़ महीने के अंदर सांप उनकी बेटी को सात बार काट चुका है। बार-बार हो रही इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार है।
बिलासपुर : जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही लड़की को सांप ने काटा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मचा हड़कंप
आखिरी बार किशोरी को शनिवार सुबह बाथरूम में नहाते वक्त सांप ने डस लिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल किशोरी की हालत में सुधार है।
अकलतरा में घर के अंदर खेल रही बच्ची को सांप ने काटा, हुई मौत
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एंहन गांव के मजरा छोटा लाडपुर में रहने वाली अनीता एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। पिता कोमल प्रसाद के मुताबिक, दो दिन पहले सांप ने उसे डंसा था। तब परिवार उसे जिला अस्पताल लाया था, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में हालत सुधरने पर उसे छुट्टी मिल गई और परिवार उसे वापस गांव ले आया।
CG : घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चे को जहरीले सांप ने काटा, माँ-बेटे की मौत, पति गंभीर
शनिवार को फिर सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। पिछले डेढ़ महीने में बेटी को एक ही सांप ने सात बार काट लिया है। सांप को पकड़ने के लिए सर्पमित्रों को भी बुलाया गया है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है।
सांप लेकर युवक पहुंचा हॉस्पिटल, डॉक्टर से कहा इसने मुझे काटा है, सांप देखकर मचा हड़कंप
हाथरस जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि किशोरी को इमरजेंसी में तुरंत एंटी वेनम का इंजेक्शन दिया गया। दो घंटे में उसकी स्थिति में सुधार आ गया। आशंका है कि सांप अत्यधिक जहरीला नहीं था, जिसके चलते किशोरी की जान बार-बार बच रही है और हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
पामगढ़ में जहरीले सांप ने बिस्तर में सो रहे मां-बेटे को काटा, ईलाज के दौरान हुई मौत