कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह ट्रेन पंजाब से बंगाल जा रही थी। आग के चलते कर्मभूमि एक्सप्रेस के चपेट में आ गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि कुछ यात्री इस आग लगने की घटना में घायल भी हुए हैं।
अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12408 में शुक्रवार को अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई देने के बाद रेलवे प्रशासन में भी अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया| घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को सतर्क किया गया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच धुआं फैलने से दहशत का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने अपने सामान के साथ डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि राजपुरा के नजदीक सराय बंजारा क्षेत्र में ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आए।
पंजाब: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, चार कोच चपेट में आए, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, जान बचाकर ट्रेन से उतरे यात्री।
#Punjab #TrainFire #BreakingNews #SamajDarpan9 https://t.co/5pQGA2F1Vv
— Samaj Darpan (@SamajDarpan9) November 6, 2026
*राजपुरा,अंबाला,पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भयंकर आग,,,,बहुत दर्दनाक हादसा,,शायद काफी लोगों की मौत भी हुई है,,,,,,बहुत दर्दनाक हादसा,,,,ईश्वर सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें।।😭😭😭😭😭🙏🙏🙏🙏*
#train
#indianrailways
@highlight https://t.co/R0jjiVLpUW— Rishi Ajnoti (@RishiAjnoti) November 6, 2026
ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
ट्रेन संख्या 12408 (अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी) में आग लगने की घटना के कारण, सानेहवाल (SNL) और अंबाला (UMB) के बीच मार्ग में बदलाव किया गया है।इस हादसे के चलते कई डाउन और अप ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों में ट्रेन संख्या-
डाउन ट्रेनें- 14680, 04652, 18104, 12920, और 14674
अप ट्रेनें- 12325, 05736 और 14501
इन सभी गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों जैसे चंडीगढ़, सरहिंद और ललकार कलां के रास्ते से गुजारा जा रहा है ताकि रेल यातायात सुचारू रूप से चलाया जा सके।
#TheBurningTrain Amritsar-New Jalpaiguri Karambhoomi express train caught fire near Rajpura in #Punjab Friday afternoon, these were doused, no loss of life was reported, reasons for breaking out of fire, loss caused is being assessed https://t.co/3RcGxbjLON
— Neel Kamal (@NeelkamalPb) November 6, 2026