बलौदाबाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और उनके दो बच्चों की मौत

बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

CG : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, एक अन्य युवक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

 

जानकारी के मुताबिक, पिता अपने 16 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालकर गांव खैरताल लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की जान चली गई।

 

CG : तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

 

See also  बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री साय

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस अज्ञात ट्रक और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

 

 

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति 1 किमी तक घसीटाया, हुई दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर