पामगढ़ में बच्चे के वर्चस्व को लेकर पति ने पत्नी से की जमकर मारपीट, पत्नी शिकायत के बाद पति पर मामला दर्ज़, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बच्चे के वर्चस्व को लेकर पति ने पत्नी से की जमकर मारपीट हुई| पति ने 2.5 साल के बच्चे को पत्नी से छिनते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घायल कर दिया| महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है| शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा बीएनएस 115(2), 296, 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम बोरसी की है|

 

पामगढ़ में महिला को जबरन कार में बैठकर किया अपहरण, दूर ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी के बाद चार सहयोगी गिरफ्तार

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला चमेली जोगी ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरेलू व रोजी मजदूरी काम करती हूं। पति कि मृत्यु 5 वर्ष पहले हो गयी है, गांव के गोविन्दा सोनी के साथ 3 वर्ष पूर्व चूड़ी पहनकर पत्नी बनकर रह रही थी| जिसके साथ 11 माह रही इस दौरान गर्भवती हुई | उसके बाद पति गोविन्दा सोनी द्वारा आये दिन मारपीट करता था| जिससे परेशान होकर उसे छोड़कर अपने घर मे अपने बच्चो के रहने लगी| इस दौरान महिला को एक लड़का हुआ जिसका देखभाल वह स्वयं करती है |

See also  क्वारेंटीन अवधि पूर्ण कर चुके श्रमिकों को मुक्त कर उन्हें घर पहुंचाने की ब्यवस्था करें -कलेक्टर

 

पामगढ़ में भाभी के हत्या के मामले में पिता के बाद पुत्र भी गिरफ्तार, भैया अभी भी जूझ रहा मौत से

 

 

अब वह लड़का श्रीयांश सोनी उम्र करीबन ढाई वर्ष का है जिसे पति गोविन्दा सोनी ने 10 दिन पहले अपने घर ले गया था| ‍जिसके बिना मै नही रह सकती थी| इसलिए दिनांक 15/09/2026 को महिला अपने पुत्र श्रीयांश को अपने पास लाकर रखी थी। आज दिनांक 18/09/2026 के दोपहर करीब 12.40 बजे हमारे गांव के सोन्टू के किराना दुकान मे राशन सामान लेने गई थी| राशन सामान लेकर वापस घर आ रही थी | दोपहर करीब 01.00 बजे गांव के नकवा जोगी के घर पास मेन रोड मे पहुंची थी|

 

पामगढ़ में अर्धनग्न शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश, परिजनों में भारी आक्रोश, हिरासत में आरोपी प्रधान पाठक

 

उसी समय गोविन्दा सोनी आया और महिला को बोलने लगा कि तुम मेरे बेटे श्रीयांश को कैसे ले गये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा| जिसे गाली गलौच करने से मना कि तो गोविन्दा सोनी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, लात व ईटा से मारपीट किया है| मारपीट करने से महिला सिर के पीछे भाग, माथा मे चोट लगकर खून निकलने लगा एवं दाया पैर के माड़ी, दाया हाथ के कोहनी, सिना, पीठ मे चोट लगी है। घटना को रायल सोनी व बसंत की पत्नी देखे सुने फिर बीच बचाव किये है

See also  रायपुर : नवसंकल्प ने फिर लिखा इतिहास-जशपुर जिले के 63 होनहारों का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन

 

पामगढ़ में घर बनाने के लिए चोरी का सरिया खरीदना पड़ा महंगा, शिकायत के बाद पहुंचा जेल, चोरी में दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल