नाले को पार करते समय बही कार, पति-पत्नी की तलाश जारी, 2 दिन से लगी हुई है प्रशासन की टीम

नाले को पार करते समय बही कार : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मानसून की भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। रविवार शाम को मूसलाधार बारिश के कारण उफनते एक बरसाती नाले को पार कर रही तेज रफ्तार कार पानी के तेज बहाव में बह गई। इस दर्दनाक घटना में कार में सवार एक दम्पति लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

नाले को पार करते समय बही कार : यह पूरी घटना सारंगढ़-बारमकेला रोड पर माधोपाली गांव के पास स्थित घोघरा नाले की है। इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यह मौसमी नाला पूरी तरह उफान पर था और पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर ने नाले पर बने जलमग्न कॉजवे पर तेज बहाव के बावजूद गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। जैसे ही कार नाले के बीच पहुंची, वह पानी के भारी दबाव के सामने संतुलन खो बैठी और चंद पन्नों में ही तेज धार के साथ बह गई।

See also  खेत में पानी के अंदर मिली युवक की लाश

 

 

नाले को पार करते समय बही कार : लापता दम्पति की तलाश जारी, रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें

नाले को पार करते समय बही कार : हासे में लापता हुए लोगों की पहचान देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के रूप में हुई है, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, गाड़ी में सफर कर रहा तीसरा शख्स कार के बहने से ठीक पहले कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि किसी के लिए भी गाड़ी के नजदीक जाना नामुमकिन साबित हुआ।

इसे भी पढ़े :- फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे

 

  • घटना सारंगढ़-बारमकेला रोड पर माधोपाली गांव के पास घोघरा नाले की है।
  • रविवार शाम भारी बारिश के बीच उफनते नाले को पार करने की कोशिश में हादसा हुआ।
  • कार में सवार देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल पानी में बहने के बाद लापता हैं।
  • एक अन्य यात्री ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई।
  • सूचना मिलते ही बारमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
  • अंधेरा होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आईं।
  • स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस के साथ मिलकर लापता दम्पति की खोजबीन शुरू की है।
  • प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान उफनते नालों या पुलों को पार करने की जोखिम भरी कोशिश बिल्कुल न करें।
See also  जांजगीर-चांपा : तहसील स्तरीय जनचौपाल 11 अक्टूबर को

नाले को पार करते समय बही कार : घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि भारी बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहें, क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए