छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में मिले 500 के करीब मरीज, रायपुर में 182 नये मरीज

Johar36garh (Web Desk)|कोरोना ने प्रदेश में मरीजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक ही दिन में कोरोना के 500 के करीब मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज 492 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 13552 पहुंच गया है। वहीं 5 लोगों की आज कोरोना की वजह से मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। वहीं 269 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश अब अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कतर 3935 पहुंच गयी है।

राजधानी रायपुर आज भी कोरोना मरीजों के आंकड़ों में टॉप पर रहा। रायपुर में अभी तक 182 नये मरीज मिले हैं। वहीं रादजनांदगांव में 55, रायगढ़ में 41, दुर्ग में 31 मरीज मिले हैं। बस्तर में 26, सुकमा में 19, बेमेतरा 20, बिलासपुर में 17, नारायणपुर में 14, जशपुर में 13, कोरबा में 11, बलौदाबाजार में 10, सूरजपुर में 10, जाजगीर में 9, महासमुंद  में 6, बालोद में 5, कांकेर में 5 मरीज मिले हैं। आज हुई 5 मौत में तीन मौत रायपुर में कोरोना संक्रमितों की हुई है, वहीं दुर्ग-भिलाई में 2 मौत हुई है। रायपुर के महावीर नगर, देवेंद्र नगर और उरला न्यू प्रगति नगर में एक-एक मौत हुई है। वहीं भिलाई-3 और भिलाई में 1-1 मौत हुई है।

See also  Janjgir : पलक झपकते ही युवक हुआ ब्लास्ट, बोगी की छत पर चढ़ किया ड्रामा, गंभीर हालत में भर्ती