चाची ने मां की गोद से छीन कर दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटका, हुई मौत, चार लोगों को हिरासत में

परिवार की आपसी रंजिश से कभी-कभी दिल दहलाने वाली घटना घट जाती है. कोलकाता ( Kolkata Crime ) से सटे राजारहाट (Rajarhat Incident ) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां मां की गोद से आठ महीने की दूधमुंही बच्ची को छीनकर चाची ने जमीन पर पटक दिया, जिसकी वजह से मासूम ने दम तोड़ दिया है. शनिवार सुबह बच्ची की मौत हुई है. राजारहाट के राइगाछी इलाके में इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है और बच्ची को पटकने वाली महिला के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है. इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस (West Bengal Police Arrested) ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है.


परिवार के एक सदस्य ने बताया कि शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद की वजह से दोनों बहुओं में तकरार शुरू हो गई थी. उस समय बच्ची रो रही थी, जिसके बाद उसकी चाची ने मां की गोद से छीन कर जमीन पर पटक दिया. शुक्रवार रात को बच्ची दूध भी पी रही थी, लेकिन सुबह वह बेहोश हो गई. तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गये. लेकिन उसकी मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

See also  इज़राइल में PM मोदी ने देखा Future Tech, AI और हेल्थ टेक में भारत में क्या होगा बदलाव


शुक्रवार की रात को परिवार में हुए झगड़े ने बच्ची की ली जान

परिवार के एक सदस्य के अनुसार अशांति की शुरुआत शुक्रवार रात को हुई थी. दोनों बहुओं के बीच बीच झगड़ा शुरू हुआ था. इस दौरान बच्ची मां की गोद में थी. उस दौरान झगड़ा सुनकर आठ माह की बच्ची चीख-चीखकर रोने लगी. इससे क्रोधित होकर चाची ने बच्ची को मां की गोद से छीन लिया और जमीन पर पटक दिया. हालांकि मां तुरंत दौड़ पर बच्ची को उठा लिया, लेकिन रात में कुछ भी असामान्य नहीं हुआ. वह दूध भी पी थी. बच्ची के मां-पिता को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन शनिवार की सुबह बच्ची अचेत अवस्था में मिली. जब उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चाची के खिलाफ लगा हत्या का आरोप, पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में
इस घटना में चाची पर हत्या का आरोप लगाया गया है. क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि अशांति कोई नई बात नहीं है. अक्सर विवाद होते थे. परिवार ने इलाके में डेढ़ साल के लिए मकान किराए पर लिया थे. बच्चे के पिता क्षेत्र लोग उन्हें मुन्ना के नाम से जानते हैं. मुन्ना जिस घर में रहता हैं. वह अपने मकान मालिक के लिए काम करता है.मोहम्मद अली नाम के मकान मालिक ने बताया कि बच्चे के चाचा-चाची को बच्चे की मां से दिक्कत थी. उसकी वजह से अशांति थी. हालांकि पड़ोसियों को अंदाजा भी नहीं था कि इस तरह से किसी बच्चे की मौत हो सकती है. शुक्रवार की रात घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे. एक महिला ने कहा कि उन्होंने अचानक उसे बच्चे को फेंकते देखा है.लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्ची को कहां चोट आई है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है.

See also  तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल, जांजगीर-चांपा जिला से थे सभी यात्री