चाचा ससुर ने रिश्ते को किया शर्मसार, नवविवाहिता बहू से की छेडख़ानी, हुआ फरार

कोरबा। पसान थाने के ग्राम पंचायत सरीसमार के बगदरीपारा में चाचा ससुर ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए आधी रात को नवविवाहिता बहू के कमरे का दरवाजे का कुंदा तोड़कर उसके साथ अश्लील छेडख़ानी करते हुए आबरू लूटने का असफ ल प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी फ रार हो गया। जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरीसमार के बगदरीपारा उरांव मोहल्ला निवासी रंजीत उरांव उम्र 26 के रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक की शादी इसी वर्ष हुई थी। उसके भतीजे की 20 वर्षीय पत्नी अपने घर में विगत 28 अक्टूबर की रात्रि पति के रिश्तेदारी में जाने के कारण घर में अकेली थी। उस दौरान उसके साथ उसका 10 वर्षीय भतीजा भी घर में मौजूद था। रात में खाना बनाकर खाने के बाद नवविवाहिता भतीजे को खाना खिलाकर अपने कमरे में सो गई थी। वहीं परछी में उसका भतीजा भी सोया हुआ था।

See also  कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: उमंग सिंघार ने कहा – नई पीढ़ी को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

बताया जाता है कि रात्रि 11.30 बजे के लगभग नवविवाहिता का चाचा ससुर रंजीत उरांव ने देखा कि उसका भतीजा कहीं गया हुआ है जिसका नाजायज लाभ उठाते हुए उसने रात्रि में अपनी बहू के कमरे के दरवाजे का कुंदा धीरे से पेचकस-पाना से सहारे तोड़ दिया और उसके पास पहुंचकर उसकी आबरू लूटने के लिए अश्लील छेडख़ानी करने लगा। आभास होते ही नवविवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी। उसके साथ ही उसका भतीजा भी चिल्लाने लगा। जिसके कारण आरोपी रात में ही वहां से भाग निकला। इस घटना की रिपोर्ट पीडि़ता ने कल अपने पति के साथ पसान थाना पहुंचकर अपराध क्रमांक 127-19 धारा 354 ख, 354 तथा 458 भादवि के तहत दर्ज करा दी। पसान थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।