फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र-छात्राओं का हुड़दंग, आत्मानंद स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सस्पेंड, हो सकते हैं परीक्षा से भी वंचित

सरगुजा में फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र-छात्राओं का हुड़दंग करने और गाड़ियों के जरिए स्टंट करने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अब इस मामले को लेकर न सिर्फ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है, बल्कि पुलिस विभाग ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया है। मगर सवाल यही है कि फेयरवेल के नाम पर छात्र-छात्राओं के द्वारा इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने के बाद भी इस पर रोक क्यों नहीं लग पा रही ?

 

इसे भी पढ़े :-बलौदाबाजार हिंसा, सभी आरोपियों को मिली जमानत, 112 युवाओं को बड़ी राहत 

 

फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र-छात्राओं का हुड़दंग: दरअसल कुछ दिन पहले ही शहर की सडकों पर हाथों में शराब की बोतल लेकर खतरनाक तरीके से गाड़ियों में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था तस्दीक करने पर पता चला कि ये बतौली आत्मानंद स्कूल के 12वीं के छात्र छात्राएं हैं जो फेयरवेल पार्टी के बाद लगातार हुड़दंग कर रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने 11 छात्र-छात्राओं को तत्काल निलंबित करते हुए उनके अभिभावकों से भी स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षा विभाग का यह भी कहना है कि,अगर जवाब संतोषप्रद नहीं हुआ तो इन छात्र-छात्राओं को परीक्षा से भी वंचित किया जा सकता है।

See also  कॉलेज की परीक्षा शुल्क वापस कराने एनएसयूआई ने कुलपति को भेजा पत्र

 

इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में मतदान दल को बनाया बंधक, पुलिस पर पथराव, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR 

 

फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र-छात्राओं का हुड़दंग : इस मामले में अब पुलिस ने भी कार्रवाई की है पुलिस विभाग के द्वारा गाड़ियों की पहचान कर उनके खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जाने का अपराध तो दर्ज किया ही गया है साथ ही साथ गाड़ी मालिक पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। ऐसे में साफ है कि, लगातार स्कूलों में फेयरवेल के नाम पर छात्र-छात्राएं हुड़दंग कर रहे हैं जिस पर नियंत्रण लगाने के लिए विभाग के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को भी आगे आना पड़ेगा ताकि छात्र-छात्राएं नियम में रहकर फेयरवेल का आनंद ले सकें।

 

मतगणना के दौरान बवाल, पुलिस ने बरसाई लाठी, ग्रामीणों ने किया SDM ऑफिस का घेराव

See also  उपसरपंच हार के बाद हत्या, अकलतरा के साजापाली की घटना