छत्‍तीसगढ़ में उपवास के आठवें दिन पत्नी की हत्या, पूजा वाले कमरे में मिला शव

Johar36garh News|नवरात्र में 8 दिन उपवास रखने के बाद रात को उसकी पत्‍नी का शव पूजा के कमरे में मिला. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो घटनास्‍थल को देखकर लगा कि पति ने ही पत्‍नी की नरबलि दी होगी. आरोपी झाड़फूंक का काम करता है. यह सनसनीखेज घटना छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की है.

शहर से लगे ग्राम सरगंवा में शुक्रवार-शनिवार की रात पति ने सब्बल से पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने मृतका के शरीर पर आधे दर्जन से अधिक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घटनास्थल को देखने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी ने ‘नरबलि’ दी होगी. आरोपी अपना बयान बार-बार बदल रहा है. उसका कहना है कि पत्नी के चरित्र पर उसे शंका थी. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.


दुर्गा नवमी की सुबह सरगंवा के चारपारा में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब लोगों ने पति द्वारा पत्नी की हत्या की खबर सुनी. आरोपी आगर साय गांव में झाड़-फूंक करता है. बीती रात उसके घर कुछ मेहमान आए थे. रात में खाने-पीने के बाद सभी सोने चले गए थे.  सुबह जब आरोपी की बहू उठी तो उसे आरोपी ने बताया कि उसकी सास का पूजा के कमरे में शव पड़ा है.

See also  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की साय सरकार पर साधा निशाना

इसकी सूचना मिलते ही उसने अपने पति को उठाया और पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसने गांव वालों और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल भी लिया है.

आरोपी ने गांव वालों को शुरुआती दौर में बताया कि देर रात कुछ लोग उसके घर में घुसे थे. उन्होंने उसकी पत्नी की हत्या की. कुछ देर बाद उसने लोगों को कहा कि उसने ‘बकरे’ को मारा है, खून की जांच कराई जा सकती है. पुलिस के पहुंचने के बाद वह चरित्र शंका की बात कहने लगा.


टीआई अनूप एक्‍का ने बताया कि आरोपी नवरात्र पर व्रत रखकर पूजा-अर्चना भी कर रहा था. परिवार वालों का कहना है कि वह मृतका से अक्सर मारपीट भी करता था. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. वह चरित्र सन्देह की बात कह रहा है. हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. घटना पूजा के कमरे में हुई है. शरीर पर करीब आधे दर्जन वार हैं.

See also  10 रुपए का लालच देकर 13 वर्षीय बालिका से 3 दिनों तक दुष्कर्म, 76 और 47 साल के व्यक्ति ने दिया घटना को अंजाम

आरोपी बार बार बयान बदल रहा है

हालांकि पुलिस और भी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी बार बार बयान बदल रहा है और वो कह रहा है कि चरित्र शंका में उसने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस के मुताबिक विमला की गर्दन पर छह- सात बार वार किए गए। इससे उसकी गर्दन लगभग कटकर अलग हो गई थी वहीं जब आरोपी की बहू सुबह उठी तो उसे आरोपी ने बताया कि उसकी सास का पूजा के कमरे में शव पड़ा है। शरीर पर करीब आधे दर्जन वार हैं, वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी नवरात्र पर व्रत रखकर पूजा-अर्चना भी कर रहा था और घटना पूजा के कमरे में हुई है, और वह अपनी पति पर चरित्र सन्देह की बात कह रहा है,  हम घटना की तह में जाने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  बिलासपुर में युवक को तीन बेटों ने उतारा मौत के घाट, पिता की हत्या का लिया बदला