बिलासपुर में युवक को तीन बेटों ने उतारा मौत के घाट, पिता की हत्या का लिया बदला

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक को अपने घर के पास देखते ही तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार फरसा से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक और उसका पिता 10 साल जेल में रहने के करीब दो माह पहले छूट कर अपने गांव आए हुए थे। इसके बाद यह घटना हो गई मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है।

 

लगरा गांव के रहने वाले संतोष केवट का जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। करीब 10 साल पहले संतोष केवट और उसके बेटे छतलाल केवट ने मिलकर अपने चचेरे भाइयों संतोष और तिलक केवट की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जेल में सजा काट रहे थे। हाल ही में वे जेल से छूटकर बाहर आए थे। जिसके बाद तिलक केवट के बेटे हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

See also  7 नए आईएएस की पोस्टिंग

 

उन्होंने छतलाल केवट पर लाठी-डंडे और धारदार फरसे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद तीनों भाई मौके फरार हो गये। सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश मे जुट गई। फिलहाल पुलिस ने धर्मेंद्र केवट और हेमंत गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। वहीं, जितेंद्र फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।