VIDEO : जांजगीर जिला में छेड़छाड़ का कैदी पीड़िता व परिजनों को कर रहा था परेशान, हुई शिकायत 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के बाराद्वार में छेड़छाड़ का कैदी पीड़िता व परिजनों को फ़ोन कर परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र चंद्रा अक्टूबर 2017 में नाबालिक प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ किया था, जिसकी शिकायत 07 जून 18 को  बाराद्वार थाना में की थी | जिस पर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई जेल भी गया था । जमानत पर गांव आया तो रविन्द्र चन्द्रा पिछले एक माह से मुझे एवं मेरे परिवार को फोन से परेशान कर रहा है. मेरे साथ चल, मेरा लाइफ खराब कर दी, कहकर मेरी नानी एवं मेरे भाई के नंबर पर फोन कर परेशान करता है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 137/18 धारा 509 बी. भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । घटना के बाद से आरोपी लगातार अपने सकुनत से फरार था । फरार आरोपी रविन्द्र चन्द्रा को घर में होने की सूचना पर पुलिस को मिली  घेराबंदी कर आज 17.09.20 को आरोपी को पकड़ा गया । जिनसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया|

See also  नशे में युवक ने इंद्रावती में लगाई छलांग, SDRF ने समय रहते बचाई जान

आरोपी के खिलाफ से धारा 201 भादवि, 12 पाक्सो एक्ट जोड़ कर विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक परमानंद घृतलहरे, आरक्षक अश्वनी राठौर, डमरू गबेल, महिला आरक्षक चन्द्रकला सोन का योगदान रहा.