CG : प्रेमी निकला धोखेबाज, मिलने बुलाया फिर 5 दोस्तों से कराया गैंगरेप, ब्लैकमेल करने बनाया विडियो

जशपुर जिला में एक युवती प्रेमी के धोखे का शिकार हो गई| युवती से उसके प्रेमी सहित 6 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया| घटना मे शामिल सभी 6 आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितो मे 3 बाल अपचारी भी शामिल है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : पत्नी की साड़ी एवं तकिया से मुंह व नाक दबाकर हत्या, गुमराह करने लटकाया फांसी पर 


 

पुलिस से की गई शिकायत मे पीड़िता ने बताया कि जून 2022 मे वह काम की तलाश मे केरल गई थी। 25 मई को वह केरल से वापस लुडेग पहुंची थी और 26 मई को अपने प्रेमी आरोपित रसल कुजूर से मिलने के लिए लोरो दोफा पहुंची थी। पीड़िता के मुताबिक यहां आरोपित ने उसकी सहमति से पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाया था. 27 मई की रात लगभग 7 बजे आरोपित रसल ने उसे मिलने के लिए गांव के डेम के पास बुलाया। पीड़िता के अनुसार आरोपित निशुल तिर्की और 2 नाबालिग उसे लेने के लिए आए थे. डेम के पास पीड़िता का प्रेमी रसल कुजूर और एक नाबालिग पहले से मौजूद थे।

See also  सरायपाली के सिंघोड़ा शासकीय स्कूल में बालकों के साथ छात्र छात्राओं ने जड़ा ताला

 


इसे भी पढ़े :-जांजगीर : नहाने गया युवक हसदेव नदी में डूबा, 52 घंटे बाद मिली लाश


 

निशुल कुजूर और तीन नाबालिग आरोपितो ने मिलकर रसल कुजूर को डरा धमका कर डेम के पास से भगा दिया और चारो आरोपितो ने पीड़िता से मारपीट करते हुए उससे दुष्कर्म किया। घटना से बुरी तरह से डरी सहमी पीड़िता घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चट्टान के पास आरोपित निशुल तिर्की और एक उसका बाल अपचारी साथी उसके पास पहुंचे और दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। सहायता के लिए चिल्लाने पर पीड़िता का प्रेमी रसल कुजूर और उसका एक दोस्त रितेश कुजूर वहां पहुंचे। रितेश कुजूर ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया. रसल और रितेश के जाने के बाद एक बाल अपचारी ने घर छोड़ने के बहाने पीड़िता से एक बार फिर दुष्कर्म किया।

 


इसे भी पढ़े :-शिवरीनारायण में धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने वाले तथाकथित पत्रकार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार


 

See also  सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त

किसी तरह सहेली के घर पहुंचकर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे उसका प्रेमी रसल कुजूर भी आरोपितो से मिला हुआ था। इसलिए घर पहुंचने के बाद ज़ब उसने सहायता के लिए रसल को फोन किया तो उसने काल रिसीव नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना मे शामिल आरोपितो को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया। एसटीएफ सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में शामिल सभी आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 


इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में आज का तापमान 44 डिग्री पार 


 

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पीड़िता का प्रेमी रसल कुजूर (24), निशुल तिर्की (18), रितेश कुजूर (20) शामिल है। बाल अपचारियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 376,376 (डी),323,120 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने उसे ब्लैक मेल करने के इरादे उसे उसका अश्लील विडियों भी बनाया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों के मोबाइल की जांच करने में जुटी हुई है।

See also  29 तक बस सेवा बंद, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

 


इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ में भारी गर्मी के चलते मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत, मचा हाहाकार