छत्तीसगढ़ में तलाशुदा महिला को शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़.

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक प्लांट में काम करने वाली महिला ने कोतरा रोड थाने में पुलिस को तहरीर दी। तहरीय में महिला ने बताया की 2010 में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह प्लांट में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते आ रही। पीड़िता ने बताया कि काम करते समय 2023 में प्लांट में गार्ड का काम करने वाले अंकित कुमार (24) से उसकी जान पहचान हुई और रोजाना बातचीत होती थी।

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच 26 सितंबर 2023 की शाम अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाते हुए कहा, ‘मेरा वचन है कि दूसरे से तीसरा नहीं आएगा। मैं अनाथ हूं, तुमसे मिलकर नई जिंदगी मिली है।’ 27 सितंबर 2023 को अंकित का तमनार तबादला हो गया और इस दौरान बीच-बीच में वह महिला के घर आता और संबंध बनाता था।

महिला का नंबर किया ब्लॉक
पीड़िता ने बताया कि अंकित ने जून 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया और बोला, ‘मैंने दूसरी लड़की से शादी कर ली है… तुमसे शादी नहीं करूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो और फिर महिला के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया।

See also  अफीम की खेती वाले नेता के मामले में खुलाशा, शमशान जाने की भी ‘दाऊजी’ से परमिशन

आरकेएम प्लांट में पकड़ा गया आरोपी
पीडिता की रिपोर्ट बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी करते हुए शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित आरकेएम प्लांट में दबिश देकर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।