मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मभूषण सुनीता विलियम्स को दी जन्म दिन की बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरिक्ष यात्री पद्मभूषण श्रीमती सुनीता विलियम्स को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती सुनीता भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है, जो तीसरी बार अंतरिक्ष में गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बधाई संदेश में कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आपकी सफलता भारत की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने ईश्वर से श्रीमती विलियम्स के दीर्घायु होने की कामना की है।

 

See also  मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना: 21 साल में 58 हजार पंजीयन, केवल 12 तक पहुंची ग्रेजुशन