मां के मरने के बाद भी उसके सीने से चिपका रहा बच्चा, भावुक कर देने वाला छड

मां और बच्चे के बीच की बॉन्डिंग दुनिया में सबसे स्ट्रांग होती है। चाहे इंसान हो या जानवर, ये एक ऐसा रिश्ता है जो भावनाओं से जुड़ा है। भले ही पिता बच्चे के लिए इम्पोर्टेन्ट होता है लेकिन मां तो उससे ही जुड़ी हुई है। दुनिया में आने से पहले ही बच्चा मां से गर्भ में जुड़ जाता है। यही वजह है कि मां के साथ बच्चे का स्पेशल रिश्ता बन जाता है। जानवरों में भी यही प्यार देखने को मिलता है, खासकर बंदरों के अंदर। इस वीडियो में मां और बच्चे का प्यार देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

मां के मरने के बाद भी उसके सीने से चिपका रहा बंदर:
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मरी हुई बंदरिया को गड्ढा खोदकर दफनाने की तैयारी कर रहा है। मरी हुई बंदरिया का बच्चा उसकी बॉडी से चिपक कर रो रहा है और अपनी मां को छोड़ ही नहीं रहा। युवक के साथ उसका दोस्त बंरिया के बच्चे को जैसे-तैसे उससे छुड़ाता है। लेकिन बंदरिया का बच्चा अपनी मां को छोड़ने को तैयार नहीं होता।

See also  मुझे छोड़ दो, जाने दो पापा बहुत मारेंगे, ट्रैफिक पुलिस ने जब बच्चे को स्कूटी चलते पकड़ा, देखें विडियो

छुड़ाया तो फिर जाकर चिपक गया मां से:
इसके बाद युवक मरी हुई बंदरियां को गड्ढे में उसकी बॉडी को बहुत ही सम्मान के साथ रखता है और उस पर नमक छिड़कता है। इस दौरान वह बंदरिया से उसके बच्चे को अलग करने की कोशिश करता है। वह बच्चे को अलग करता है लेकिन बच्चा अपनी मां को छोड़ने को तैयार नहीं होता। वह फिर से जाकर अपनी मां के सीने से चिपक जाता है।

वायरल हो रहा वीडियो:
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बच्चे को बड़ी मुश्किल से उसकी मां की लाश से दूर करता है लेकिन बच्चा फिर अपनी मां के पास जाने के लिए तड़पने लगता है। वह युवक से छुड़ाकर फिर अपनी मां से जाकर चिपक जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।