Janjgir : चोरी के 07 प्रकरणों में मिली सफलता, एक नाबालिग सहित 04 गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण और नकदी सहित 02 लाख माल बरामद

JJohar36garh News|जांजगीर चाम्पा जिले के चांपा थाना क्षेत्रांतर्गत अज्ञात आरोपियों द्वारा लगातार रात के अंधेरे में सुने मकानो का रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आम जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई से जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया जाता था आरोपियों के द्वारा गुरुनानक रेसीडेंसी, मनका पब्लिक स्कूल, राठौर कॉलानी, मारुति टाऊन, जगदल्ला रोड स्थित एटीएम सहित अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था जिसकी रिपोर्ट थाना चांपा में किया गया जिसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया था। चांपा पुलिस द्वारा मुसाफिर, निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश चेकिंग कर लगातार दिन एवं रात्रि में पेट्रोलिंग किया जा रहा था। आरोपियों के वारदात के तरीके के आधार कुछ विशेष संदेहीयों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों की सतत निगरानी की गई एवं पतासाजी हेतु पुलिस की तकनीकी शाखा से सहयोग प्राप्त किया गया। तफ़तीश के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर आरोपीयों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किये।

See also  CG : आंगनबाड़ी में दलित बच्चों से भेदभाव, संविधान की समानता पर सवाल, आंगनबाड़ी में जाति के नाम पर भेदभाव

आरोपीयों के बयान के आधार पर बरामद कराए जाने पर चोरी एवं एटीएम से चोरी करने के प्रयास एवं तोड़फोड़ सहित कुल 07 मामलो में प्रयुक्त लोहे का औजार – राड, छेनी, हथौडा एवं सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित 02 लाख रूपये बरामद किए गये है। आरोपीयों को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।