समाज का संगठित होना सबके हित में – पीएचई मंत्री गुरु रुद्रकुमार

JJohar36garh News|लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रूद्रकुमार आज जांजगीर चांपा जिले में आयोजित सतनामी समाज की जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर के शारदा मंगलम भवन में संपन्न हुआ।

 मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के संगठित होने से  ही समाज का हित सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने कहा कि  हम सभी को परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग में चलना चाहिए। सभी समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने से समाज और लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने  समाज को संगठित और मजबूत करने की बात कही।
इस अवसर पर  मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र  पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चना की और समस्त मानव समाज के कल्याण की कामना की।   जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की और  सुझाव भी दिए।

See also  Janjgir : रिश्वत लेते पटवारी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी का मोबाइल नंबर बंद

मंत्री श्री रूद्रकुमार ने उनके सुझावों को मूर्तरूप देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर गुरुप्रवक्ता डॉ एम.के. कौशल, श्री अमित मिरी, राजमहंत राजेश्वर भार्गव, राजकुमार अंचल,  छवि लाल रात्रे, प्रेमचंद जायसी, रवि भारद्वाज, राहुल चतुर्वेदी एवं  सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, राजमहन्त, साटीदार, भंडारी एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे।