छत्तीसगढ़ में आज से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक में कुल 3089 छात्र छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरे ब्लॉक में 18 सेंटर बनाए गए हैं। पुलिस विभाग में सभी नागरिकों से परीक्षा केंद्र से दूरी बनाएं रखने की अपील की है। ताकि सुचारू रूप से परीक्षाएं संचालित हो सके।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सभी सेंटरों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक चलेंगे। जिसके लिए सभी सेंटरों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जो पूर्व में ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किए हैं। पुलिस विभाग में सभी नागरिकों से परीक्षा केंद्र से दूरी बनाएं रखने की अपील की है। ताकि सुचारू रूप से परीक्षाएं संचालित हो सके।
जोहार36गढ़ न्यूज़ प्रदेश भर के लोगों से अनुरोध करता है कि जहां भी छात्र दिखे आप समझ लीजिए कि वह परीक्षा दिलाने ही जा रहा होगा। इसलिए आप सभी उन छात्र-छात्राओं का सहयोग करें ताकि वह सही सलामत और सही समय पर परीक्षा हाल तक पहुंच सके।