कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में उमड़ा जान सैलाब, उम्मीद अधिक पहुंचे लोग, शिक्षा मंत्री से मांग रहे इस्तीफा

Cockroach Janta Party Protest Live : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन करने के लिए शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसके लिए वे लद्दाख से दिल्ली आ गए हैं। अभिजीत दिपके ने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति ली।

क्यों किया जाएगा विरोध प्रदर्शन?

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। NEET पेपर लीक और CBSE मार्कशीट विवाद के चलते पार्टी इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके कहना है कि सरकार, CBSE बोर्ड और NTA एजेंसी की अनदेखी, लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। पहले पेपर लीक हो जाते हैं और फिर कार्रवाई के नाम पर तबादले करके दिखावा कर दिया जाता है, जबकि सरकार को पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।

 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में उमड़ा जान सैलाब, उम्मीद अधिक पहुंचे लोग, शिक्षा मंत्री से मांग रहे इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वो आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है। बता दें कि, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। दीपके ने अपने समर्थकों से यह भी आग्रह किया था कि वे 6 जून को उनके दिल्ली एयरपोर्ट आने पर वहां पहुंचें। कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वो पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना जाने के लिए निकले हैं। सीजेपी के प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा जंतर-मंतर के दोनों तरफ बैरिकेड से घेरा बनाया गया है और हजारों पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रदर्शनकारियों से कर रही शांति की अपील
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड पर पूरी चेकिंग के बाद ही आगे प्रदर्शन स्थल पर लोगों को जाने दिया जा रहा है। आसपास के मेन रोड ब्लॉक न हों, इसके लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस लाउड स्पीकर के जरिये बार-बार शांति की अपील के साथ लोगों को पेड़ और दीवारों पर चढ़ने से मना कर रही है। 

अलग-अलग वेशभूषा में आए प्रदर्शनकारी

See also  राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचे लोग अपना रोष प्रकट करने के लिए अलग-अलग वेश भूषा में आए हैं। कुछ लोगों ने चेहरे पर कॉकरोच वाले मास्क लगाए हुए हैं। वहीं कुछ लोग अपने हाथों में शांति के प्रतीक के रूप में गुलाब के फूल भी साथ लाएं हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में उमड़ा जान सैलाब, उम्मीद अधिक पहुंचे लोग, शिक्षा मंत्री से मांग रहे इस्तीफा
नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती, मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की तैनाती, उपद्रव करने पर रोकने के लिए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तर के लोहे और कंक्रीट के बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलकर संसद मार्ग थाना जाने के लिए रवाना हुए। बाहर निकलते समय उन्होंने भीमराव अंबेडकर की किताब दिखाई। वहीं उनके समर्थन में कुछ लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बैठ गए हैं

 

 

CJP प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर युवाओं की भीड़ जुट रही है, लेकिन अभी मीडिया की एंट्री बंद कर रखी है। लोगों को सख्त पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जंतर-मंतर आने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और ब आर अंबेडकर की तस्वीर लेकर आ रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मंजूरी
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है।
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर गहमागहमी बढ़ी
दिल्ली एयरपोर्ट के गेट संख्या 6 के बाहर गहमागहमी बढ़ गई है। अंदर गए एयरपोर्ट डीसीपी और थानाध्यक्ष बाहर आ गए हैं। अभिजीत के भी जल्द बाहर आने की संभावना है|
अभिजीत दीपके को अज्ञात स्थान पर ले जाने का दावा
सीजेपी के एक ग्रुप का दावा है कि अधिकारी इमिग्रेशन क्लियर करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को ‘अज्ञात स्थान’ पर ले गए हैं और उन्हें हिरासत में लिए जाने का डर है। वर्दी और सादे कपड़ों में मौजूद 10-15 अधिकारियों ने अभिजीत दीपके को घेर लिया और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गए।CJP ने दावा किया, “उसके बाद से हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है और हमें शक है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।”
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में उमड़ा जान सैलाब, उम्मीद अधिक पहुंचे लोग, शिक्षा मंत्री से मांग रहे इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली आए अभिजीत दीपके, समर्थकों से दो चीजें लाने की अपील
अभिजीत दीपके ने अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया 8 बजे मैं पहुंच गया हूं। आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतजार है। अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! पुलिसवालों के प्रति सहानुभूति और आभार जताने के लिए उन्हें फूल दें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है!
अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। फिलहाल इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी हो रही है और वहां से कुछ देर में वह एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से बाहर निकलने वाले हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट के रास्तों पर पुलिस और सीआईएसएफ तैनात
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की भारत वापसी के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय आगमन गेट संख्या एक और बाहर आने वाले रास्तों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। एयरपोर्ट के गेट के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं और खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद हैं।
CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर अलर्ट पर है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को अभी तक इसके लिए औपचारिक अनुमति का कोई आवेदन नहीं मिला है।
बस संचालकों से संपर्क कर रही दिल्ली पुलिस
सीजेपी के प्रदर्शन की घोषणा के बाद से दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। छात्रों की बहुलता वाले इलाकों खासतौर पर मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर, जेएनयू, मुनिरका, नेब सराय और लक्ष्मी नगर में कड़ी निगाह रखे हुए है। दिल्ली पुलिस बस संचालकों से संपर्क कर रही है।

CJP ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पुलिस इंतजाम का वीडियो
कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दिल्ली पुलिस व्यवस्था का एक वीडियो शेयर कर लिखा, “कॉकरोचों को रोकने के लिए पूरी तरह से कड़ी व्यवस्था की गई है, आज ही बैरिकेडिंग लगाई गई है।
सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान 5 जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
CJP के प्रदर्शन पर रोक की मांग वाली याचिका पर HC का सुनवाई से इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के 6 जून के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। डिवीजन बेंच ने एक एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन की इस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में कहा गया था कि विरोध-प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इसके अलावा याचिका में आईजीआई एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों व हाईवे प्रवेश मार्गों पर तुरंत बचाव च भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उपाय करने की मांग की है।
दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
प्रत्येक दो जोन पर एक जॉइंट कमिश्नर या एडिशनल कमिश्नर को जिम्मेदारी दी गई है। दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी नई दिल्ली में तैनात रहेंगे। खासतौर से केन्द्रीय मंत्रियों के घर की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। 
 CJP के प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली क्षेत्र को 12 जोन में बांटा
कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शनिवार को प्रदर्शन की घोषणा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। नई दिल्ली क्षेत्र को 12 जोन में बांटा गया है, जिसमें से प्रत्येक की जिम्मेदारी एक डीसीपी या एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। 
नई दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए अबतक कोई अनुरोध पत्र नहीं मिला है, जबकि नई दिल्ली में पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।