कॉलेज में अंतिम वर्ष के लिए ही परीक्षा आयोजित करने की मांग, अन्य को जनरल प्रमोशन के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि ने सीएम को लिखा पत्र

Johar36garh (Web Desk)| गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि संदीप लहरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के लिए ही परीक्षा आयोजित करने की मांग की है, जबकि अन्य को जरनल प्रमोशन देने की मांग की है
उन्होंने पत्र में कहा है की  “कोरोना महामारी” पूरे विश्व के साथ साथ भारत मे भी बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही है और छतीसगढ़ भी इससे अछूता नही रहा है ऐसे में जहाँ इसके रोकथाम के लिए एकमात्र  उपाय “सामाजिक दूरी” को ही कारगर माना गया है जिसके फलस्वरूप देशव्यापी लॉक डाउन जारी है और इसी के तहत छतीसगढ़ में भी मार्च से ही महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया है जो कि अत्यंत आवश्यक भी है,  ऐसे में छतीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर सत्र 2019-20 के तहत मुख्य परीक्षाओं के लिए तय समय भी निकला जा रहा है और यह स्थिति कब तक सामान्य होगी यह कह पाना भी कठिन प्रतीत हो रहा है इन परिस्थितियों में प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत लाखों छात्र छात्राओं को अपने शैक्षणिक भविष्य को लेकर चिंताए बढ़ती जा रही है छात्र -छात्रों का कहना है कि जान से ज्यादा डिग्री प्यारी नही है हमारे लिए अतः महोदय उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए छतीसगढ़ के छात्र – छात्रएं  आपसे निम्नाकिंत तीन बिंदुओं में मांग करती है

See also  NSUI अकलतरा ने नगर के सभी चौक चौराहों में सीसीटीवी लगाने की मांग

1. परीक्षाए सिर्फ स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के लिए आयोजित हों
2. स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष,द्वितीय वर्ष के सभी छात्र छत्राओं को अगली कक्षाओं में “जनरल प्रमोशन” द्वारा प्रवेश दिया जाए
3. उपरोक्त प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को “जनरल प्रमोशन” में दिए गए अंको का आधार पे उनके द्वारा पूर्व में दी गई दो मुख्य परीक्षा या बोर्ड परीक्षा हो