छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी का है।
पामगढ़ में भैया-भाभी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार, भाभी की मौत, भैया जूझ रहा मौत से, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर की रात 36 वर्षीय चम्मन लाल साहू शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। पत्नी किरण साहू ने जब उसे शराब पीने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे का हथौड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती सरेआम हत्या, युवक ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, घटना कैमरा में कैद
परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मगरलोड पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया, जहां महिला का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही के निर्देश पर मगरलोड पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया और परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए।
ननद ने भाभी पर चाकू से की ताबड़तोड़ वार, महिला की मौके पर मौत, ननद के पति पर डाल रही थी डोरे
इसके बाद आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिले मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा बरामद कर जब्त कर लिया। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी चम्मन लाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।