झलमला पंचायत में झोलमाल, कलेक्टर से हुई शिकायत, निरीक्षण के लिए बनी टीम

झलमला पंचायत में झोलमाल : जांजगीर जिला के अकलतरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झलमला में विकास के नाम पर राशि के साथ भारी झोलमाल किया जा रहा है। इसकी शिकायत पंचों ने कलेक्टर समेत तमाम अधिकारियों व मंत्रियों से की है। कलेक्टर ने इस अनियमितता की जांच के लिए टीम बनाई है। जो जल्द ही मौके का निरीक्षण करेगी।

झलमला पंचायत में झोलमाल : ग्राम पंचायत झलमला में सरपंच काशीराम निर्मलकर द्वारा विकास कार्य के नाम पर राशि गण करने का आरोप पंचों ने लगाया है पंचों के अनुसार

झलमला पंचायत में झोलमाल, कलेक्टर से हुई शिकायत, निरीक्षण के लिए बनी टीम

झलमला पंचायत में झोलमाल : सांस्कृतिक मंच के नाम से भ्रष्टाचार

पंचों ने बताया कि गांव में सांस्कृतिक मंच के निर्माण के लिए विधायक निधि से राशि आई हुई थी। सरपंच द्वारा पूर्व में बने चबूतरे के ऊपर पिलर के सहारे छठ डलवा दिया गया। और पूरा चबूतरा को किसी निधि से बनने का दावा किया जा रहा है।

झलमला पंचायत में झोलमाल, कलेक्टर से हुई शिकायत, निरीक्षण के लिए बनी टीम

झलमला पंचायत में झोलमाल : 15वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार

पंचों ने बताया कि सरपंच द्वारा 15वें वित्त की राशि में भी भारी भ्रष्टाचार की गई है। ग्राम पंचायत में बिना किसी कार्य किए हुए बड़ी-बड़ी राशि निकल गई है। जो ऑनलाइन के रूप में स्पष्ट बता रही है। पंचायत के ऑनलाइन रिकॉर्ड से पता चल रहा है की सरपंच द्वारा अधिकांश राशी एक निश्चित कंपनी से ही निकली गई है | जो एक बड़े भ्रष्टाचार को दर्शाता है |

See also  Speeding Car Hit A Cyclist Elderly, Referred to Bilaspur in Critical Condition

झलमला पंचायत में झोलमाल, कलेक्टर से हुई शिकायत, निरीक्षण के लिए बनी टीम

झलमला पंचायत में झोलमाल : गंदे तालाब में नहाने को मजबूर

पंचों ने बताया कि गांव के झिलमिली तालाब जिसमें गांव के लोगों का निस्तारी होता है। वह पूरी तरह से गंदगी से भरा हुआ है। तालाब किनारे बने चबूतरा पर भी गंदगी भारी पड़ी है। नहाने के लिए भी कोई जगह नहीं बची है। जिसे साफ करने के लिए कई बार प्रस्ताव दिया गया था। किंतु सरपंच द्वारा अभी तक तालाब की सफाई नहीं की गई है। जिससे लोगों को गंदे पानी में ही गुजारा करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत बड़ा होने के कारण आए दिन किसी न किसी परिवार में कोई न कोई काम होता रहता है | जिसमें अन्य गाँवो से लोगों का आना होता है| निस्तारी के जब वो लोग तालाब में जाते हैं तब गाँव वालों को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है |

 

इसे भी पढ़े :-बच्ची की शिक्षा के लिए सरकार दे रही पैसा, किस उम्र में कितना मिलेगी राशि जाने, देखें कैसे करे आवेदन

 

See also  छत्तीसगढ़ में दो सगे भाइयो ने लगाई फांसी, एक इंजीनियर, दूसरा इंजीनियर का छात्र 

झलमला पंचायत में झोलमाल : घटिया पुलिया निर्माण

पंचों ने बताया कि गांव में पुलिया का निर्माण किया गया है जिसमें मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। निर्माण के दौरान कई बार ग्रामीणों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली सामग्रियों का विरोध किया गया लेकिन सरपंच द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और गुणवत्ताहीन सामग्रियों से पुलिया का निर्माण किया गया है।

झलमला पंचायत में झोलमाल, कलेक्टर से हुई शिकायत, निरीक्षण के लिए बनी टीम

झलमला पंचायत में झोलमाल : बिना नींव के बनाया शौचालय

पंचों ने आरोप लगाया है कि गांव में बनाए जा रहे शौचालय में भी भारी अनियमितता की जा रही है। सरपंच द्वारा बिना नींव डाले ही सेप्टिक टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जो की आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बन जाएगा। ग्रामीण और पंचों के द्वारा इस निर्माण का विरोध किया जा रहा है किंतु सरपंच द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इस प्रकार की तमाम अनियमित पूर्ण कार्यों से पंच असंतुष्ट हैं। सरपंच विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए कार्य कर रहे हैं। जिसका नुकसान आने वाले समय में ग्रामीणों को ही उठाना पड़ेगा। इन सब समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। जिस पर जिला पंचायत ने जनपद पंचायत को जाँच कराने के निर्देश दिए है |  जनपद पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही एक टीम मौका का निरिक्षण करने के लिए जाएगी |

See also  हिंदी दिवस एवं राष्ट्रीय पोषण माह पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2G

खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए