देवर चाहता था की भाभी उससे संबंध बनाती रहे, मना करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हुई भाभी की मौत, खुद भी लगाया फांसी

उत्‍तर प्रदेश के झांसी में रिश्‍तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते रिश्ते के देवर ने भाभी को चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया। घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी शख्स ने कुछ दूर एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

क्या हुआ था?

28 फरवरी की सुबह महिला अपने घर में थी। तभी आरोपी युवक—जो रिश्ते में देवर लगता था—घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। इसी बात से नाराज होकर वह चाकू लेकर घर में घुस गया और महिला पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था विवाद

महिला अपने पति और पांच साल की बेटी के साथ प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रहती थीं। परिवार के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले आरोपी और महिला घर छोड़कर चले गए थे। बाद में संबंधों में खटास आई और महिला वापस अपने पति के पास लौट आईं।

See also  आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम: भूपेश बघेल, कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश

परिवार ने समझौता करवाया और वह फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगी थीं। लेकिन आरोपी युवक लगातार दबाव बना रहा था। दो दिन पहले उसने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

हमले के वक्त घर में थी मासूम बेटी

हमले के दौरान महिला की पांच साल की बेटी घर में मौजूद थी। पड़ोसियों के मुताबिक बच्ची ने छत पर चढ़कर मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए। कुछ देर बाद महिला खून से लथपथ हालत में बाहर आईं और गिर पड़ी। पुलिस को मौके से हथियार बरामद हुआ। घर के अंदर खून के निशान और टूटी चूड़ियां संघर्ष की कहानी बयां कर रही थीं।

 

आरोपी ने भी की आत्महत्या

हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में वह इलाके से निकलता दिखा। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी वह जुगनू पैलेस की ओर स्थित एक प्लांट में पहुंचा और पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

See also  कलेक्टर करवाएंगे गायों की पूजा, गौठान दिवस मनाने राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कई सवाल छोड़ जाती है टूटते रिश्ते, गुस्सा, और एक पल का आवेश… जिसने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सबसे ज्यादा असर उस मासूम बच्ची पर पड़ा है, जिसने अपनी आंखों के सामने मां को खो दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।