पामगढ़ का कोरोना का संदिग्ध मरीज की खबर भ्रामक, चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमन्त लहरे ने की पुष्टि, वीडियो

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत चेऊडीह में कोरोना वाइरस का संदिग्ध मरीज़ मिलने की खबर मिल रही थी, वह पूरी तरह से भ्रामक थी , जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमन्त लहरे ने स्वयं मरीज के घर जाकर पुष्टि की है |
कोरोना वाइरस को पामगढ़ के चेऊडीह से शनिवार से खबर आ रही थी जिसे पामगढ़ के डॉक्टर की टीम ने मरीज के घर घर जाकर उसे अच्छे से देखा , उस मरीज में किसी तरह की कोरोना वाइरस के लक्ष्ण नजर नहीं आये है |
लोगों को भ्रामक जानकारी देने का हमारा कतई उद्देश्य नहीं रहा है इस खबर के लिए हमें खेद है इस खबर को ध्यान न दे, यह खबर पूरी तरह से भ्रामक थी, किन्तु गांव में यह खबर फैली हुई थी जो अब पूरी तरह से साफ हो गई  है |

हमारा आप सभी  से अपील है की जो भी लोग अन्य राज्यों से आए वह अपना इलाज एक बार अवश्य अस्पताल में करा ले

See also  लोक कलाकार कल्याण संघ पामगढ़ ब्लॉक का गठन हुआ, विनोद महिपाल बने अध्यक्ष व सचिव खिलेश्वर अनंत