जांजगीर में बेचे जा रहे डुप्लीकेट इंजन आयल, बड़ी संख्या में तेल जप्त, 3 दुकानदार गिरफ्तार

जांजगीर जिला में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर बाज़ार में डुप्लीकेट तेल बेचा जा रहा है|  शिकायत के बाद डुप्लीकेट तेल बचेने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस की रेड कार्यवाही की गई| इस दौरान तीन दुकान संचालक से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डुप्लीकेट तेल के 44 नग बड़ा बकेट और 12 नग छोटा केन कुल 56 नग कीमती 250000/- रूपये जप्त किया गया|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान की बिक्री के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही थी इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध वैदिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस द्वारा एक-एक टीम बनाकर क्षेत्र में नकली एवं डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का गठन, कैटरिंग आयोजनों के लिए तय हुई नई समय-सीमा

 

इसी क्रम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने की शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा दुकानों में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा कोतवाली और चाम्पा के संदिग्ध दुकानों की जांच के दौरान तीन दुकान संचालकों के कब्जे से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम/पैकिंग में डुप्लीकेट तेल एवं संबंधित सामग्री जिनकी कीमत 250000/- बरामद कर जप्त की गई। बरामद सामग्री के संबंध में दस्तावेज एवं बिक्री संबंधी जानकारी की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कंपनी के अधिकृत उत्पाद के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को डुप्लीकेट तेल बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में संबंधित दोनों दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जप्त सामग्री की जांच एवं सत्यापन कराया जा रहा है।

जांजगीर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के नकली अथवा डुप्लीकेट उत्पाद की बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

See also  VIDEO : जैजैपुर ब्लॉक में सांप के डसने से महिला की मौत 

नाम आरोपी
1- कौशल अग्रवाल पिता स्व देवदत्त अग्रवाल उम्र 50 वर्ष निवासी स्टेशन रोड बरपाली चौक चापा
2- अमन शर्मा पिता श्री अशोक शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर
3- नीरज अग्रवाल पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 51 वर्ष निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल चाम्पा

 

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना चाम्पा,उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्रवंशी, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमारी मुकेश कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक संतुका, विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा